लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तालांक  : पुं० [ताल-अंक, ब० स०] १. वह जिसका चिन्ह ताड़ हो। २. भीष्म। ३. बलराम ४. आरा। ५. एक प्रकार का साग। ६. शिव। महादेव। ७. किताब। पुस्तक। ८. ऐसा पुरुष जिसमें सामुद्रिक के अनुसार अनेक शुभ लक्षण हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तालांकुर  : पुं० [ताल-अंकुर, ष० त०] मैनसिल धातु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताला  : पुं० [तालकः] एक प्रसिद्ध उपकरण जो ढकने, दरवाजे आदि बन्द करने के लिए होता और ताली की सहायता से खुलता और बंद होता है। क्रि० प्र०–खोलना–।–जड़ना।– बंद करना।–लगाना। मुहावरा–(किसी के घर में) ताला लगना–ऐसी अवस्था होना कि घर में कोई रहनेवाला न बच जाय। २. किसी प्रकार के आने-जाने का मार्ग या मुँह बंद करने का कोई उपकरम या साधन। जैसे–नहर का ताला। मुहावरा–ताला जड़ना-पूरी तरह से रोकना या बंद करना। ३.आवरण के रूप में रहनेवाला वह बाधक तत्त्व जिसे बिना हटाये अन्दर की बात या रहस्य का पता न चल सकता हो। ४. तवे के आकार का लोहे का वह उपकरण जिसे प्राचीन काल में योद्धा छाती पर बाँधते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताला-कुंजी  : स्त्री० [सं० ताला+कुंजी] १. किवाड़, संदूक, आदि बंद करने का ताला और उसे खोलने-बंद करने की कुंजी या ताली।मुहा–(किसी के हाथ में) ताला-कुंजी होना=(क) आय-व्यय आदि का सारा अधिकार होना। (ख) संपत्ति पर पूर्ण अधिकार होना। २. लड़को का एक प्रकार का खेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तालाख्या  : स्त्री० [सं० ताल-आख्या, ब० स०] कपूर कचरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताला-ताली  : स्त्री०=ताला-कुंजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तालाबंदी  : स्त्री० [हिं० ताला+फा० बंदी] १. तालाबंद करने या लगाने की क्रिया, अवस्था या भाव। २. औद्योगिक क्षेत्र में किसी कारखाने का अनिश्चित काल के लिए उसके स्वामी या स्वामियों के द्वारा बन्द किया जाना। (लाँक आउट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तालाब  : पुं० [हिं० ताल+फा० आब] वह छोटा जलाशय जिसके चारों ओर स्नानर्थियों की सुविधा के लिए सीढ़ियाँ आदि बनी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ