लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ताली  : स्त्री० [सं०√तल्+णिच्+अच्-ङीष्] १. एक प्रकार का पहाड़ी ताड़। बजर-बटट्। २. ताल-मूली। मुसली। ३. भू-आँवला। ४. ताम्रवल्ली लता। ५. अरहर। ६. एक प्रकार का वर्णवृत्त। ७. मेहराब के बीचोबीच का पत्थर या ईंट जो दोनों ओर के पत्थरों या ईटों को गिरने से रोके रहती है। ८. [ताल+अण्] ताड़ का रस। ताड़ी। स्त्री० [हिं० ताला] १. ताले के साथ रहनेवाला वह छोटा उपकरम जिसकी सहायता से ताला खोला और बंद किया जाता है। कुंजी। चाबी। क्रि० प्र०–खोलना।–लगाना। २. किसी प्रकार का आवागमन या मार्ग खोलने और बंद करने का कोई उपकरण या साधन। जैसे–बिजली के तार में उसका प्रवाह रोकने की ताली। विशेष दे० कुंजी। स्त्री० [सं० ताल] १. थप थप शब्द उत्पन्न करने के लिए दोनों हाथों की हथेलियों को एक दूसरी पर मारने की क्रिया। २. उक्त क्रिया से उत्पन्न होनेवाला शब्द जो किसी की प्रशंसा और अपनी प्रसन्नता का सूचक होता है। करतल-ध्वनि। थपोड़ी। विशेष–कभी-कभी दूसरों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए ऐसा शब्द उत्पन्न किया जाता है मुहावरा–ताली पिटना=किसी की दुर्दशा होने पर लोगों में उसका उपहास होना। ताली पीटना=कोई अच्छा काम या बात देकर और उससे प्रसन्न होकर उसकी प्रशंसा और अपना समाधान सूचित करने के लिए हथेलियों से कई बार उक्त प्रकार का शब्द करना। कहा–एक हाथ से ताली नहीं बजती-कोई क्रिया या व्यवहार एक पक्ष से तब तक नहीं पूरा होता जब तक दूसरे पक्ष से भी वैसी ही क्रिया या व्यवहार न हो। पुं० शिव। स्त्री० [हिं० ताल-जलाशय] छोटा ताल। तलैया। गबड़ी। स्त्री० [?] पैर में बिचली उंगली का अगला भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तालीका  : पुं० [अ० तअलीकः] १. माल-असबाब की कुर्की या जब्ती। २. कुर्क या जब्त किए हुए माल-असबाब की सूची। तालिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताली-पत्र  : पुं० [ब०स०] तालीश-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तालीम  : स्त्री० [अ०] १. निपुण तथा योग्य बनाने के लिए किसी को सखाई जानेवाली बातें या दिये जानेवाले उपदेश। २. पढ़ना-लिखना सीखने या सिखाने का कार्य या कार्य-प्रणाली। शिक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तालीश-पत्र  : पुं० [ब० स०] १. तमाल या तेजपत्ते की जाति का एक पेड़ जिसके कई अंगों का उपयोग ओषधि के काम में होता है। २. भू-आँवले की जाति का एक प्रकार का छोटा पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तालीश-पत्री  : स्त्री० [सं० ब० स०] तालीश-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ