लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ताश  : पुं० [अ० तास-तश्य या चौड़ा बरतन] १. एक तरह का चमकीला कपड़ा जिसका ताना रेशम का और बाना बादले का होता है। २. गत्ते या दफ्ती के ५२ चौखूँटे पत्तों की गड्डी जिसके पत्तों पर काले और लाल रंगों की बूटियाँ, तसवीरे आदि बनी होती हैं तथा जिससे विभिन्न खेल खेले जाते हैं। ३. उक्त गड्डी में का कोई पत्ता। ४. उक्त पत्तों से खेला जानेवाला खेल। ५. वह छोटी दफ्ती जिस पर कपड़े सीने का तागा लपेटा रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताशा  : पुं० [फा० तासः] डुग्गी की तरह का परन्तु उसमे कुछ बड़ा और चिपटा बाजा जो गले में लटकाकर तीलियों के आघात से बजाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ