लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तिथि  : स्त्री० [सं०√अत्(सतत गमन)+इथिन] १. चांद्रमास के किसी पक्ष का कोई दिन अथवा उसे सूचित करनेवाली कोई संख्या। मिती। विशेष–प्रतिपदा से अमावस्या या पूर्णिमा तक सादारणतः १५ तिथियां होती है। २. उक्त के आधार पर पंद्रह की संख्या। ३. श्राद्ध आदि करने के विचार से किसी की मृत्यु की तिथि। ४. दे० ‘दिनाँक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिथि-क्षय  : पुं० [ष० त०] चांद्र गणना के अनुसार पक्ष में किसी तिथि का घटना या मान न होना। तिथिहानि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिथित  : भू० कृ० [सं० तिथि से] जिस पर तिथि या तारीख डाली गई या पड़ी हुई हो। (डेटेस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिथि-पति  : पुं० [ष० त०] वह देवता जो किसी तिथि का स्वामी हो। विशेष–बृहत्संहिता के अनुसार प्रतिपदा के ब्रह्मा, दूज के विधाता, षष्ठी के षडानन आदि आदि देवता माने गये हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिथि-पत्र  : पुं० [ष० त०] पंचांग। पत्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिथिप्रणी  : पुं० [सं० तिथि+प्र√नी (ले जाना)+क्विप्] चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ