लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तिरा  : पुं० [देश०] १. एक पौधा जिसके बीजों की गिनती तेलहन में होती है। २. उक्त पौधे के बीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिराठी  : स्त्री० [?] निसोत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिरानबे  : वि० [सं० त्रि+हिं० नब्बे] जो गिनती में नब्बे से तीन अधिक हो। पुं० उक्त के सूचक अंक या संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है–९३।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिराना  : स० [हिं० तिरना] १. तिरने (अर्थत् तरने या तैरने) मे प्रवृत्त करना। २. दे० ‘तारना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिरास  : पुं०=त्रास।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिरासना  : अ० [सं० त्रासन] भयभीत या त्रस्त होना। स० भयभीत या त्रस्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिरासी  : वि० [सं० त्र्यशीति; प्रा० तियासिर्स] जो गिनती में अस्सी से तीन अधिक हों। पुं० उक्त के सूचक अंक या संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है–८३।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिराहा  : पुं० [हिं० तीन+फा० राह] वह स्थान जहां से तीन ओर रास्ते जाते या आकर मिलते हों। तिरमुहानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिराही  : वि० [हिं० तिराह एक प्रदेश] १. तिराह प्रदेश में बनने या होनेवाला। २. तिरहा प्रदेश संबंधी। स्त्री० उक्त प्रदेश में बननेवाली एक तरह की कटारी। क्रि० वि० [?] नीचे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ