लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तुंड  : पुं० [सं०√तुंड (तोड़ना)+अच्] १. मुख। मुँह। २. चोच। ३. कुछ बड़ा तथा आगे निकला हुआ मुँह। थूथन। ४. तलवार का अगला भाग। ५. शिव। ६. एक राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडकेरिका  : स्त्री० [सं० तुंडकेरी+कन्-टाप्, हृस्व] कपास का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडकेरी  : स्त्री० [सं० तुंड+कन्√ईर् (प्रेरित करना)+अण्-ङीष्] १. कपास। २. बिंबाफल। कुंदरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडके-शरी  : पुं० [सं० मध्य० स०] वैद्यक के अनुसार तालु में होनेवाली एक तरह की सूजन (रोग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडि  : स्त्री० [सं०√तुंड्+इन्] १. नाभि। २. बिंबाफल। कुंदरू। ३. दे० ‘तुंड’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडिक  : वि० [सं० तुंडि√कै (शब्द करना)+क] जिसका मुँह आगे की ओर निकला हो। थूथनवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडिका  : स्त्री० [सं० तुंड+कन्-टाप्] १. टोंटी। २. बिंबाफल। कुंदरू। ३. चोंच। ४. गले के अंदर की जड़ के पास की दो अंडाकार ग्रंथिया। कौआ। घंटी। (टांसिल्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडिका-शोध  : पुं० [ष० त०] तुंडिका अर्थात् घंटी में होनेवाली सूजन। (टाँन्सिलाइटिस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडिकेशी  : स्त्री० [सं० पृषो० सिद्धि] कुंदरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडिल  : वि० [सं० तुडि+लच्] १. तोंद या निकले हुए पेटवाला। तोंदिल। २. जिसकी नाभि मोटी और बाहर निकली हुई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडी(डिन्)  : वि० [सं० तुंड+इनि] १. तुंडवाला। तुंड से युक्त। २. चोंचवाला। ३. थूथनवाला। पुं० गणेश। स्त्री० [सं० तुंडि+ङीष्] ढोंढ़ी। नाभि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडी-गुद-पाक  : पुं० [सं० तुंडी-गुद, द्व० स० तुंडीगुद+पाक, स० त०] एक रोग जिसमें नाभि और गुदा दोनों में सूजन हो जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुंडीर-मंडल  : पुं० [ब० स०] एक प्राचीन देश जो दक्षिण में था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ