लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तुन  : पुं० [अनु०] तुन तुन शब्द। मुहावरा–तुन फुन करना-किसी बात में सहमत न होने पर कुछ रोप दिखाते हुए आना-कानी करना। पुं० तूनी नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनक  : वि० [फा०] १. दुर्बल। कमजोर। २. नाजुक। कोमल। ३. हलका। सूक्ष्म। स्त्री० [हिं० तुनकना] १. तुनकने की क्रिया या भाव। २. गुड्डी या पतंग उड़ाते समय डोर या नख को दिया जानेवाला झटका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनकना  : अ० [फा० तुनक०] छोटी सी बात अप्रसन्न या रूष्ट होना। वि० तुनक मिजाज। [देश०] उँगली से डोर को झटका देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनक-मिजाज  : वि० [फा०] [भाव० तुनकमिजाजी] जो बात-बात पर अप्रसन्न या रुष्ट हो जाता हो अथवा बिगड़ या रूठ जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनकामौज  : पुं० [फा० तुनक=छोटा+मौज=लहर] छोटा समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनकी  : स्त्री० [फा०] १. तुनक (अर्थात् कोमल, दुबले या हलके) होने की क्रिया या भाव। २. एक प्रकार की खस्ता रोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनतुनी  : स्त्री० [अनु०] १. एक प्रकार का बाजा जिसमें से तुन तुन शब्द निकलता है। २. सारंगी। (परिहास और व्यंग्य।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनना  : स०=धुनना। (पश्चिम)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनी  : स्त्री० [हिं० तुन] तूनी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनीर  : पुं०=तूणीर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनुक  : वि० स्त्री०=तुनक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुन्न  : वि० [सं०√तुद्+क्त] कटा या फटा हुआ। पुं० १. कपड़े का टुकड़ा। २. तुन नाम का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुन्नवाय  : पुं० [सं० तुन्न√वे (सीना बुनना)+अण्] दरजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ