लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तूँ  : सर्व०=तू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूँगी  : स्त्री० [देश०] १. पृथ्वी। भूमि। २. नाव। नौका।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूँबड़ा  : पुं०=तूँबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूँबना  : स०=तूमना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूँबा  : पुं० [सं०तुम्बक] [स्त्री०अल्पा०तूँबी] १.कडुआ गोल का कद्दू। कडुई गोल घीया। तितलौकी। २.उक्त का सूखा हुआ वह रूप जिसके सहारे नदी-नाले आदि पार किये जाते हैं। ३.उक्त को सुखाकर और खोखला करके बनाया हुआ पात्र जो प्रायः साधु-सन्यासी और भिखमंगे अपने पास खाने-पीने की चीजें रखने के लिए रखते हैं। पद–तूँबा पलटी या तूँबा फेरी-इधर की चीजें उठाकर उधर करना या एक की चीजें दूसरों को देना। चोरों चालबाजों आदि का लक्षण। उदाहरण–-ऐसी तूमा(तूँबा) पलटी के गुन नेति नेति स्तुति गावै।-सत्यनारायण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तूँबी  : स्त्री० [हिं०तूँबा] १.छोटा तूँबा। २.उक्त का बना हुआ छोटा तूँबा या पात्र। मुहावरा–तूँबी लगाना-बात से पीड़ित या सूजे हुए स्थान का रक्त या वायु खीचने के लिए तूँबी की विशिष्ट प्रकार की प्रक्रिया करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ