लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तूमना  : स० [सं० स्तोम=ढेर+हिं० ना (प्रत्य०)] १. रूई आदि के पहल या रेशे नोचकर अलग-अलग करना। २. किसी चीज को काट-पीट कर उसके बहुत छोटे-छोटे टुकड़े करना। धज्जियाँ उड़ाना। ३. मसलना। ४. अच्छी तरह सारा रहस्य खोलना। ५. बहुत मारना पीटना। ६. गालियाँ आदि देते हुए पूरी दुर्दशा करना। उदाहरण–तरुन तरुन तन तूमत फिरत है।–देव। ७. इकट्ठा करना। चुनना। उदाहरण–सजा दे प्रिय पथ पर प्रति बार लजाती रहे स्नेह दल-तूम।–निराला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ