लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तोप  : स्त्री० [तु०] एक आधुनिक यंत्र जिसकी सहायता से युद्ध के समय शत्रुओं पर गोले, बम आदि बहुत दूर-दूर तक फेंके जाते हैं। विशेष–आज-कल समुद्री और हवाई जहाजों पर रखने के लिए और हवा में उड़ते हुए हवाई जहाज आदि नष्ट करने के लिए अनेक आकार-प्रकार की तोपें बनती हैं। क्रि० प्र०–चलाना।–छोड़ना।–दागना।–मारना। मुहावरा–तोप कीलना=तोप की नाली में लकड़ी का कुंदा कसकर ठोंक देना जिसमें वह गोला छोड़ने के योग्य न रह जाय। तोप की सलामी उतारना=किसी प्रसिद्ध और बड़े अधिकारी के आने पर अथवा किसी महत्त्वपूर्ण घटना के अवसर पर तोप चलाना जिससे बहुत जोरों का शब्द होता है। तोप के मुंह पर रखकर उडाना=किसी को तोप की नाली के आगे बाँध, बैठा या रखकर उस पर गोला छोड़ना जिससे उसका शरीर टुकड़े-टुकड़े हो जाय। तोप दम करना-तोपके मुँह पर रखकर उड़ाना। पद–तोप का ईँधन या चारा=युद्ध क्षेत्र में वे सैनिक जो जान-बूझकर इसलिए आगे किये जाते है कि शत्रुओं की तोपों के गोलों के सिकार बने (व्यंग्य) २. आतिशबाजी का लोहे का वह बड़ा नल जिसमें रखकर वे बहुत जोर की आवाज करनेवाले गोले छोड़ते हैं। पाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपखाना  : पुं० [अतोप+फा० खाना] १. वह स्थान जहाँ तोपें, गोला बारूद आदि रहता हो २. कई तोपों का कोई स्वतन्त्र वर्ग या समूह जो प्रायः एक साथ रहता और एक इकाई के रूप में काम करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपची  : पुं० [अ० तोप+ची (प्रत्यय)] वह व्यक्ति जो तोप से गोले छोड़ता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपड़ा  : पुं० [देश] १. एक प्रकार का कबूतर। २. एक प्रकार की मक्खी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपना  : स० [सं०√तुप्] [भाव० तोपाई] १. किसी चीज के ऊपर कोई दूसरी चीज इस प्रकार रखना कि नीचेवाली चीज बिलकुल ढक जाय २. (गड्ढा आदि) भरना। पाटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपवाना  : स० [हिं० तोपना का प्रे०] तोपने का काम दूसरे से कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपा  : पुं० [हिं० तुरपना] १. सूई से होनेवाली उतनी सिलाई जितनी एक बार में एक छेद से दूसरे छेद तक की जाती है। सिलाई में का कोई टाँका। मुहावरा–तोपा भरना या लगाना-टाँके लगाते हुए सीना। सीधी सिलाई करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपाई  : स्त्री० [हिं० तोपना] तोपने की क्रिया, भाव या मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपाना  : स०=तोपवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपास  : पुं० [देश०] झाडू देनेवाला। झाड़ू बरदार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोपी  : स्त्री०=टोपी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ