लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तौर  : पुं० [सं०√तुर्व (हिंसा करना)+कञ्, बा०] एक प्रकार का यज्ञ। पुं० [अ०] १. ढंग। तरीका। पद–तौर-तरीका (देखें)। २. चाल-चलन। चाल-ढाल। मुहावरा–तौर बै-तौर होना-रंग ढंग खराब होना। लक्षण बुरे जान पड़ना। ३. अवस्था। दशा। हालत। पुं० [देश०] मथानी मथने की रस्सी। नेत्री।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौर-तरीका  : पुं० [अ०] १. चाल-ढाल। २. रंग-ढंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरश्रवस  : पुं० [सं० तोरश्रवस्+अण्] एक प्रकार का साम। (गान)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरात  : पुं० दे० ‘तौरेत’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरायणिक  : पुं० [सं० तूरायण+ठञ्-इक] वह जो तूरायण यज्ञ करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरि  : स्त्री० [हिं० ताँवरि] सिर में आनेवाली घुमरी या चक्कर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरीत  : पुं० दे० ‘तौरेत’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौरेत  : पुं० [इव्रा] यहूदियों का प्रधान धर्म-ग्रंथ जो हजरत मूसा पर प्रकट हुआ था। इसमें सृष्टि और आदम की उत्त्पत्ति आदि का उल्लेख है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौर्य  : पुं० [सं० तूर्य+अण्] १. ढोल, मँजीरा आदि बाजे। २. उक्त बाजे बजाने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तौर्य-त्रिक्  : पुं० [मध्य० स०] नाचना, गाना और बाजे बजाना आदि काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ