लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दंडन  : पुं० [सं०√दण्ड्+ल्युट्—अन] [वि० दंडनीय, दंडित, दंड्य] १. दंड देने अथवा किसी को दंडित करने की क्रिया या भाव। दंड देना। २. शासन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दंडना  : स० [सं० दंडन] किसी को दंड देना या किसी पर दंड लगाना। दंडित करना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दंडनीय  : वि० [सं०√दण्ड्+अनीयर्] १. (व्यक्ति) जिसे दंड दिया जाने को हो। २. जिसे दंड दिया जा सकता हो। दंडित किये जाने के योग्य। ३. (कार्य) जिसे करने पर दंड मिल सकता हो। जैसे—दंडनीय अपराध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ