लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दखल  : पुं० [अ० दख्ल] १. प्रवेश। २. पैठ। पहुँच। ३. जानकारी। ४. अधिकार। जैसे—वह मकान आज-कल हमारे दखल में है। ५. अनधिकार-पूर्वक या अनुचित रूप से किया जानेवाला हस्तक्षेप। जैसे—तुम उनकी बातों में दखल मत दिया करो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दखल-दिहानी  : स्त्री० [अ० दख़्ल०+फा० दिहानी] विधिक क्षेत्र में, अधिकारियों या शासन द्वारा ऐसी संपत्ति पर किसी को कब्जा दिलाना जिस पर किसी दूसरे का दखल चला आ रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दखल-नामा  : पुं० [अ० दखल+फा० नामः] वह पत्र जिसमें दखलदिहानी की आज्ञा लिखी हुई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ