लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दफ  : स्त्री० [फा० दफ़] बड़ी डफली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफतर  : पुं०=दफ्तर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफतरी  : पुं०=दफ्तरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफतरी खाना  : पुं०=दफ्तरी खाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफती  : स्त्री०=दफ्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफदर  : पुं०=दफ्तर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफन  : पुं० [अ० दफ़्न] १. किसी चीज को जमीन में गाड़ने की क्रिया या भाव। २. मृत शरीर को बनाए हुए गढ़े में रखकर उसे मिट्टी से तोपने की क्रिया। वि० १. जमीन के नीचे गाड़ा हुआ। २. कब्र के अन्दर रखा या गाड़ा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफनाना  : स० [अ० दफ्न+हिं० आना (प्रत्य०)] १. मृत शरीर को कब्र में रखकर उसे मिट्टी से ढकना। २. जान-बूझकर कोई बात इस प्रकार दबाना जिससे वह दूसरों पर प्रकट न हो सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफरा  : पुं० [देश०] काठ का वह टुकड़ा जो नाव के दोनों ओर इसलिए लगा दिया जाता है कि किसी दूसरी नाव की टक्कर से उसका कोई अंग टूट न जाय। होंस। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफराना  : स० [देश०] १. किसी नाव को किसी दूसरी नाव के साथ टक्कर लगने से बचाना। २. (पाल) खड़ा करना। (लश०) ३. रक्षा करना। बचाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफा  : स्त्री० [अ० दफ़ऽ] १. क्रम, संख्या आदि के विचार से किसी परम्परा में का वह अवसर या काल जिसमें कोई काम या बात हुई हो जिसकी फिर भी आवृत्ति हो या होने को हो। बार। बेर। जैसे—(क) वे दिन में तीन दफा भोजन करते हैं। (ख) आज कलकत्ते में पुलिस ने चार दफा भीड़ पर गोली चलाई। २. बिना किसी क्रम, परम्परा या श्रृंखला के विचार से, वह अवसर या काल जिसमें कोई विशिष्ट तथा स्वतंत्र घटना घटित हुई हो या होने को हो। बार। बेर। जैसे—(क) एक दफा की बात है कि हम लोग मसूरी गये थे। (ख) एक दफा तो मैं भी उन्हें यहाँ बुलाकर समझाना चाहता हूँ। ३. विधिक क्षेत्र में, किसी कानून, विधान, विधि आदि का वह कोई ऐसा पूरा तथा स्वतंत्र अंश या खंड जिसमें किसी एक विषय की सब आवश्यक बातें कही या लिखी हों। धारा। जैसे—इस कानून की ७ वीं दफा गवाहों की पात्रता या योग्यता (अथवा लगान चुकने के प्रकार) से संबंध है। ४. साधारण लोक-व्यवहार में दंड-विधि का उक्त प्रकार का वह अंश या खंड जिसमें किसी विशिष्ट अपराध और उसके लिए नियत दंड का उल्लेख या विवेचन होता है। धारा। जैसे—(क) आज-कल शहर में १४४ वीं दफा लगी हुई है। (ख) पुलिस ने उन पर दफा ९॰९ का मुकदमा चलाया है। मुहावरा—(किसी पर कोई) दफा लगाना=अभियुक्त के संबंध में यह कहना कि इसने अमुक दफा से संबंद्ध अपराध किया है। जैसे—उस पर चोरी की नहीं; डकैती की दफा लगाई गई है। वि० [अ० दफ़अ] तिरस्कारपूर्वक दूर किया या हटाया हुआ। जैसे—इस पाजी को तो किसी तरह यहाँ से दफा करना चाहिए। पद—दफा दफान करना=(क) किसी व्यक्ति को तिरस्कार करके दूर करना या हटाना। (ख) किसी बात या विषय का उपेक्षापूर्वक अंत या समाप्ति करना। रफा—दफा (देखें स्वतंत्र पद)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफादार  : पुं० [अ० दफ़अ+फा० दार] [भाव० दफादारी] पुलिस या सेना का एक छोटा अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफादारी  : स्त्री० [हिं० दफादार+ई (प्रत्य०)] दफादार का काम या पद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफाली  : पुं०=डफाली। स्त्री०=डफली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफीना  : पुं० [अ० दफ़ीनः] जमीन में गाड़ा हुआ धन का खजाना या निधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफ्तर  : पुं० [फा० दफ़्तर] १. वे सब कागज-पत्र जिनमें आय-व्यय के विवरण अथवा काम-काज के विवरण आदि लिखे हों। २. बहुत लंबी-चौड़ी चिट्ठी या पत्र जिसमें कोई विस्तृत विवरण हो। ३. वह स्थान जहाँ बैठकर कुछ लोग लिखने-पढ़ने या हिसाब-किताब रखने का काम करतें हों। कार्यालय। (आफ़िस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफ्तरी  : पुं० [फा० दफ्तरी] १. किसी दफ्तर या कार्यालय का वह कर्मचारी जो कागज आदि ठीक तरह से रखने, संभालने आदि का काम करता हो। २. वह कारीगर जो पुस्तकों आदि की जिल्द बाँधता या प्रतियाँ बनाकर तैयार करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफ्तरी खाना  : पुं० [फा० दफ्तरी+खानः] वह स्थान जहाँ दफ्तरी लोग बैठकर पुस्तकों की जिल्दें बाँधते या प्रतियाँ तैयार करते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफ्ती  : स्त्री० [अ० दफ्तीन] एक तरह का बहुत मोटा, कड़ा और प्रायः रूखा कागज जो जिल्द बाँधने आदि के काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ