लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दफ्तर  : पुं० [फा० दफ़्तर] १. वे सब कागज-पत्र जिनमें आय-व्यय के विवरण अथवा काम-काज के विवरण आदि लिखे हों। २. बहुत लंबी-चौड़ी चिट्ठी या पत्र जिसमें कोई विस्तृत विवरण हो। ३. वह स्थान जहाँ बैठकर कुछ लोग लिखने-पढ़ने या हिसाब-किताब रखने का काम करतें हों। कार्यालय। (आफ़िस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफ्तरी  : पुं० [फा० दफ्तरी] १. किसी दफ्तर या कार्यालय का वह कर्मचारी जो कागज आदि ठीक तरह से रखने, संभालने आदि का काम करता हो। २. वह कारीगर जो पुस्तकों आदि की जिल्द बाँधता या प्रतियाँ बनाकर तैयार करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दफ्तरी खाना  : पुं० [फा० दफ्तरी+खानः] वह स्थान जहाँ दफ्तरी लोग बैठकर पुस्तकों की जिल्दें बाँधते या प्रतियाँ तैयार करते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ