लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दरबंदी  : स्त्री० [फा० दर+बंदी] १. चीजों की दर या भाव निश्चित करने की क्रिया। २. जमीन की लगान की दर निश्चित करने की क्रिया। ३. अलग-अलग दर (खाने या विभागों के) निश्चित करने या बनाने की क्रिया। स्त्री०=दरबंद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरब  : पुं० [सं० द्रव्य] १. द्रव्य। धन। २. धातु। ३. चीज। वस्तु। ४. एक प्रकार की मोटी चादर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबर  : वि० [?] १. दरदरा। २. (जमीन या रास्ता) जिसमें कंकर, ठीकरें अधिक हो। (कहार)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबराना  : स० [हिं० दरबर] १. थोड़ा पीसना। दरदरा करना। २. दबाना। ३. किसी को इस प्रकार भयभीत करना कि वह खंडन या विरोध न कर सके। ४. किसी प्रकार का दबाव डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबहरा  : पुं० [देश०] एक तरह की शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबा  : पुं० [फा० दर] १. काठ आदि की खानेदार अलमारी या संदूक जिसमें कबूतर, मुरगियाँ आदि रखी जाती है। २. दीवारों, पेड़ों आदि में का वह कोटर जिसमें पक्षी रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबान  : पुं० [फा० मि० स० द्वारवान्] वह व्यक्ति जो दरवाजे पर चौकसी करता हो। द्वारपाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबानी  : स्त्री० [फा०] दरबान (द्वारपाल) का काम या पद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबार  : पुं० [फा०] [वि० दरबारी] [भाव० दरबारदारी] १. वह स्थान जहाँ राजा या सरदार अपने मुसाहबों के साथ बैठते और लोगों के निवेदन या प्रार्थना सुनते है। राज-सभा। क्रि० प्र०—करना।—लगना।—लगाना। मुहावरा—(किसी के लिए) दरबार खुलना=दरबार में आते-जाते रहने का अधिकार या सुभीता मिलना। (किसी के लिए) दरबार बंद होना=प्रायः राजा के अप्रसन्न होने के कारण दरबार में आने-जाने का निषेध होना। २. दरबार करनेवाला प्रधान अर्थात् राजा। (राज०) ३. किसी ऋषि या मुनि का आश्रम। ४. दरवाजा। द्वार। (क्व०) ५. दे० ‘दरबार साहब’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबारदार  : पुं०=दरबारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबारदारी  : स्त्री० [फा०] १. प्रायः दरबार में उपस्थित होकर राजा के पास बैठने और बात-चीत करने की अवस्था। २. किसी बड़े आदमी के यहाँ बराबर आते-जाते रहने की वह अवस्था जिसमें बड़े आदमी का चित्त प्रसन्न करके उसका अनुग्रह प्राप्त करने का प्रयत्न किया जाता है। खुसामद करने के लिए की जानेवाली हाजिरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबार-विलासी  : पुं० [फा० दरबार+सं० विलासी] द्वारपाल। दरबान।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबार साहब  : पुं० [फा०+अं०] अमृतसर में सिक्खों का वह प्रधान गुरूद्वारा जिसमें ‘गुरुग्रंथ साहब’ का पाठ होता है और जो सिक्खों का प्रधान तीर्थ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबारी  : पुं० [फा०] १. वह जो किसी के दरबार में सम्मिलित होता हो। २. बड़े आदमियों के पास बैठकर उनकी खुशामद करनेवाला व्यक्ति। दरबार-दार। वि० १. दरबार-संबंधी। दरबार का। २. दरबार के लिए उपयुक्त या शोभन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबारी-कान्हड़ा  : पुं० [फा० दरबारी+हिं० कान्हड़ा] संपूर्ण जाति का एक राग जो रात के दूसरे पहर में गाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबी  : स्त्री० [सं० दर्वी] कलछी। उदाहरण—दरबी लै कै मूढ़ जरावत हाथ कौ।—हित हरिवंश।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबी  : स्त्री० [सं० दर्वी] १. कलछी। २. सँड़सी। ३. सांप का फन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरबीकर  : पुं०=दर्वीकर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ