लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दरिया  : पुं० [फा० दर्या] १. नदी। २. समुद्र। सागर। पुं०=दलिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) वि० [हिं० दरना] १. दलनेवाला। २. नाश करनेवाला। पुं०=दलिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाई  : वि० [फा० दर्याई] १. दरिया अर्थात् नदी-संबंधी। दरिया या नदी का। २. नदी में या उसके आस पास रहने या होनेवाला। जैसे—दरियाई घोड़ा। ३. समुद्र-संबंधी। समुद्र का। स्त्री० पतंग उड़ाने में वह क्रिया जिसमें एक आदमी उसे पकड़कर पहले कुछ दूर ले जाता है और तब वहाँ से ऊपर आकाश में छोड़ता है। चुड़ैया। स्त्री० [फा० दाराई] एक प्रकार का धारीदार रेशमी कपड़ा। (पश्चिम) उदाहरण—केसरी चीर दरयाई को लेंगो।—मीराँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाई-घोड़ा  : पुं० [फा० दरियाई+हिं० घोड़ा] अफ्रीक़ा के जंगलों में मिलनेवाला घोड़े के आकार का एक तरह का जंगली जानवर जो नदियों के किनारे झाड़ियों में रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाई-नारियल  : पुं० [फा० दरियाई+हिं० नारियल] १. समुद्र के किनारे होनेवाला एक प्रकार का नारियल (वृक्ष) जिसके फल साधारण नारियल से बहुत छोटे हैं। २. उक्त वृक्ष का फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियादास  : पुं० [?] विक्रमी १७वीं-१८वीं शती में वर्तमान एक हिंदू (परंतु जन्म से मुसलमान) संत जिन्होंने दरिया नामक संप्रदाय चलाया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियादासी  : पुं० [हिं० दरियादास+ई (प्रत्य०)] दरियादास का चलाया हुआ पंथ जिसमे निर्गुण की उपासना का विधान है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियादिल  : वि० [फा०] [भाव० दरियादिली] जिसका हृदय नदी की तरह विशाल और उदार हो। परम उदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियादिली  : स्त्री० [फा०] उदारता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाफ्त  : भू० कृ० [फा० दर्याफ़्त] जिसके संबंध में पूछ-ताछ करके जानकारी प्राप्त कर ली गई हो। पता लगाकर जाना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिया-बुर्द  : पुं० [फा०] ऐसा खेत या जमीन जो किसी नदी के बहाव या बाढ़ के कारण कट या डूबकर खराब या निरर्थक हो गयी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाव  : पुं० १.=दरिया। (नदी) २.=दरिया (समुद्र)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ