लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दाई  : स्त्री० [सं० दाक् या दाँ] दफा। बार। वि० हिं० ‘दाँयाँ’ (दाहिना) का स्त्री० रूप। स्त्री०=दाँज (बराबरी) जैसे—देखो तुम्हारी दाईं का लड़का कैसा काम करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाई  : स्त्री० [सं० धात्री, मि० फा० दायः] १. दूसरे के बच्चे को अपना दूध पिलानेवाली स्त्री। धाय। दाया। २. बच्चों की देख-रेख करने और उन्हें खेलाने वाली दासी या नौकरानी। ३. घर का चौका-बरतन तथा इसी तरह के दूसरे काम करनेवाली नौकरानी। मजदूरनी। ४. वह स्त्री जो प्रसव-काल में बच्चा जनाने का काम जानती और करती है। प्रसूता की उपचारिका। मुहावरा—दाई से पेट छिपाना=अच्छी तरह से जाननेवाले से कोई बात छिपाना। ऐसे व्यक्ति से कोई बात छिपाना जो सारा रहस्य जानता हो। स्त्री० [हिं० दादी] १. पिता की माता। दादी। २. बढ़ी-बूढ़ी स्त्रियों के लिए संबोधन। वि० देनेवाला। जैसे—सुखदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ