लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दाग  : पुं० [सं० दाह] १. जलाने की क्रिया या भाव। दाह। २. हिंदुओं में मृतक का शव जलाने की क्रिया या भाव। मुहावरा—दाग देना=मृतक का दाह कर्म करना। मुरदे का शव जलाना। ३. जलने के कारण अंग या वस्तु पर पड़नेवाला दाग या चिन्ह। ४. जलन। ताप। ५. ईर्ष्या। डाह। पुं० [फा० दाग] [वि० दागी] १. किसी वस्तु के तल पर बना या लगा हुआ वह चिह्न जो उसका सौन्दर्य कम करता हो। धब्बा। जैसे—धोती या कमीज पर लगा हुआ स्याही या रंग का दाग। पद—सफेद दाग। (देखें) २. किसी प्रकार के भीतरी विकार का सूचक ऐसा चिह्न जो किसी वस्तु के बाहरी तल पर दिखाई देता हो। जैसे—इस सेव पर सड़ने का दाग है। ३. मुगल शासन-काल की एक प्रथा जिसके अनुसार सैनिकों के घोड़ों के पुट्ठों पर, पहचान के लिए गरम लोहे से जलाकर चिह्न या निशान बना दिया जाता था। ४. चरित्र, यश आदि पर (अपराध, दोष आदि के कारण) लगनेवाला कलंक। धब्बा। लांछन। जैसे—इसने अपने खानदान पर दाग लगाया है। क्रि० प्र०—लगना।—लगाना। ५. किसी प्रकार की दुर्घटना आदि के कारण मन को होनेवाला ऐसा कष्ट या दुःख जो जल्दी दूर न हो सके या भुलाया न जा सके। जैसे—जवान लड़के के मरने का दाग। पद—दागे जिगर=संतान का शोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दागदार  : वि० [फा०] १. जिस पर किसी तरह का दाग या धब्बा लगा हो। २. जो किसी अपराध या दोष में दंडित या सम्मिलित हो चुका हो। ३. जिस पर कोई कलंक लगा हो या लग चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दागना  : स० [फा० दाग़] १. किसी चीज का तल गरम लोहे आदि से इस प्रकार जलाना या झुलसाना कि उस पर दाग पड़ जाय। जैसे—शरीर पर शंख, चक्र आदि की मुद्राएँ दागना। विशेष—प्रायः किसी को दंड या कष्ट देने, भूत-प्रेत की बाधा या यम-यातना आदि के बचाने के लिए यह क्रिया की जाती है। २. तेजाब, दाहक औषध आदि से किसी घाव या फोड़े पर इस उद्देश्य से लगाना जिसमें उसका विषाक्त अंश जल जाय और इधर-उधर फैलने न पावे। ३. तोप, बंदूक आदि की प्याली में के बारूद में इसलिए आग लगाना कि उसके फल-स्वरूप गोली निकलकर अपने निशाने पर जा लगे। ४. आज-कल (यांत्रिक और रासायनिक प्रक्रियाओं में) चलनेवाली तोप, बंदूक आदि चलाना। ५. पहचान आदि के लिए किसी चीज पर कोई अंक, चिह्न या निशान बनाना। अंकित या चिह्रित करना। जैसे—बाजाजों का कपड़े का थान दागना; अर्थात् उन पर मूल्य आदि अंकित करना। संयो० क्रि०—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दाग-बेल  : स्त्री० [फा० दाग+हिं० बेल] वे रेखाएँ या चिह्न जो किसी जमीन पर इमारत आदि की नीव खोदने के समय अथवा किसी प्रकार के विभाग सूचित करने के लिए बनाये या लगाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दागर  : वि० [हिं० दागना] १. नष्ट करनेवाला। २. दागदार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दागल  : वि० [फा० दाग़] दागदार। उदाहरण—अकबरिये, इकबार, दागल की सारी दुनी।—दुरसा जी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दागी  : वि० [फा० दाग़] १. जिस पर किसी तरह का दाग या धब्बा लगा हो। २. जिसके ऊपर कोई ऐसा चिह्न हो जो भीतरी विकार, सड़न आदि का सूचक हो। जैसे—दागी फल। ३. जिस पर कोई कलंक या लांछन लगा हो या लग चुका हो। ४. जिसे न्यायालय से करावास का दंड मिल चुका हो। जो किसी अपराध में जेल की सजा भोग आया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ