लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दावन  : वि० [सं० दमन] [स्त्री० दावनी] दमन करनेवाला। उदाहरण—त्रिविध दोष दुख दारिद दावन।—तुलसी। पुं० १. दमन। २. ध्वंस। नाश। ३. खुजड़ी नाम का हथियार। ४. दराँती या हँसिया नाम का औजार। स्त्री० [सं० दाम] खाट या चारपाई में पैंताने की ओर बाँधी जानेवाली रस्सी। उनचन। पुं०=दामन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दावना  : स०=दाँवना। (दाँना)। स० [हिं० दावन, सं० दमन] दमन करना। स० [सं० दाव] १. आग लगाना। २. प्रकाशमान करना। चमकाना। उदाहरण—दामिनी दमकि दसो दिसि दावति छूटि छुवत छिति छोर।—भारतेन्दु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दावनी  : स्त्री० [सं० दामनी=रस्सी] माथे पर पहनने का एक तरह का झालदार लंबोतरा गहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ