लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दिधि  : पुं० [सं०√धा (धारण करना)+कि] १. धारण करने की क्रिया या भाव। २. धैर्य। ३. दृढ़ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दिधिषु  : पुं० [सं० दिधि√सो (नष्ट करना)+कु] १. पहले एक बार व्याही हुई स्त्री का दूसरा पति। दोबारा व्याही हुई स्त्री का दूसरा पति। २. गर्भाधान करनेवाला व्यक्ति। ३. स्त्री की दृष्टि से उसका दूसरा पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दिधिषू  : स्त्री० [सं० दिधि√सो+कू] १. वह स्त्री जिसके दो ब्याह हुए हों। २. वह स्त्री जिसका विवाह उसकी बडी बहन के विवाह से पहले हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ