लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दीप्ति  : स्त्री० [सं०√दीप्+क्तिन्] १. दीप्त होने की अवस्था या भाव। प्रकाश। उजाला। रोशनी। २. आभा। चमक। ३. छवि। शोभा। ४. योग में ज्ञान का प्रकाश जिससे हृदय का अंधकार दूर होता है। ५. लाक्षा। लाख। ६. काँसा। ७. थूहर। ८. एक विश्व-देव का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीप्तिक  : पुं० [सं० दीप्ति√कै (मालूम पड़ना)+क] शिरशोला। दुग्धपाषाण वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीप्तिमान् (मत्)  : वि० [सं० दीप्ति+मतुप्] [स्त्री० दीप्तिमती] १. दीप्तयुक्त। प्रकाशित। चमकता हुआ। २. कांति या शोभा से युक्त। पुं० श्रीकृष्ण के एक पुत्र, जो सत्यभामा के गर्भ से उत्पन्न हुए थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ