लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दुचित  : वि० [हिं० दो+सं० चित्त] १. जिसका चित्त दो बातों में लगा हुआ हो। जो असमंजस या दुबिधा में पड़ा हो। २. संदेह में पड़ा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुचितई  : स्त्री०=दुचिताई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुचिताई  : स्त्री० [हिं० दुचित] १. दुचित्ते होने की अवस्था या भाव।२. चित्त की अस्थिरता। असमंजस। दुविधा। ३. संदेह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुचित्ता  : वि० [हिं० दो+चित्त] [स्त्री० भाव० दुचित्ती] १. जिसका चित्त या मन किसी एक बात पर स्थिर न हो। जो असमंजस या दुबिधा में पड़ा हो। २. आशंका या खटके के कारण जिसका मन शांत या स्थिर न हो। ३. दो कठिनाइयाँ सामने होने पर जो कभी एक ओर और कभी दूसरी ओर ध्यान देता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुचित्ती  : स्त्री० [हिं० दुचित्ता] दुचित्ते होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ