लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

देवता  : पुं० [सं० देव+तल्—टाप्] १. स्वर्ग में रहनेवाले प्राणी जो पूज्य तथा जरा और मृत्यु से रहित माने गये हैं। २. देव-प्रतिमा। ३. ज्ञानेंद्रिय। विशेष—संस्कृत में ‘देवता’ स्त्री० होने पर भी हिन्दी में पुंर्लिग माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवतागार  : पुं० [सं० देवता-आगार ष० त०] देवागार। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवताड़ी  : स्त्री० [सं० देव+हिं० ताड़] १. देवदाली लता। बंदाल। २. तुरई। तोरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवतात्मा (त्मन्)  : वि० [सं० देवता-आत्मन् ब० स०] १. पवित्र। पावन। २. देवताओं की तरह का। पुं० १. अलौकिक शक्ति। २. पीपल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवताधिप  : पुं० [सं० देवता-अधिप ष० त०] देवताओं के राजा, इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवताध्याय  : पुं० [सं० देवता-अध्याय ब० स०] सामवेद का एक ब्राह्मण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवता-मंगल  : पुं० [सं०] रंग-मंच पर देवता को प्रसन्न करने के लिए होनेवाला मंगलात्मक नृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ