लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

देवांगना  : स्त्री० [देव-अंगना ष० त०] १. देवता की स्त्री। २. स्वर्ग में रहने वाली स्त्री। ३. अप्सरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवांतक  : पुं० [देव-अंतक ष० त०] रावण का एक पुत्र जिसे हनुमान् ने युद्ध में मारा था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवांध (स्)  : पुं० [देव-अंधस् ष० त०] १. अमृत। २. देवता का नैवेध या भोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवांश  : पुं० [देव-अंश ष० त०] १. किसी वस्तु का वह अंश जो देवताओं को समर्पित किया गया हो अथवा किया जाना चाहिए। २. ईश्वर का अंशावतार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवा  : स्त्री० [सं० देव+टाप्] १. पद्मचारिणी लता। २. पटसन पुं०=देव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) वि० [हिं० देना] देनेवाला। देवैया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाक्रीड़  : पुं० [देव-आक्रीड ष० त०] देवताओं और इंद्र का बगीचा, नंदनवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवागार  : पुं० [देव-आगार ष० त०] १. देवतओं के रहने का स्थान; स्वर्ग। देवालय। मंदिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाजीव  : पुं० [सं० देव,आ√जीव् (जीना)+अच्]=देवाजीवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाजीवी (विन्)  : पुं० [सं० देव-आ√जीव्+णिनि] १. वह जिसकी जीविका देवताओं के द्वारा या उनके सहारे चलती हो। २. पंडा या पुरोहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाट  : पुं० [सं० देव-आट ब० स०] हरिहर-क्षेत्र तीर्थ का पुराना नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवातिदेव  : पुं० [सं० देव-अति√दिव+अच्] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवात्मा (त्मन्)  : पुं० [देव-आत्मन् ब० स०] १. वह जिसकी आत्मा देवताओं की तरह पवित्र और शुद्ध हो। २. अश्वत्थ। पीपल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाधिदेव  : पुं० [सं० देव-अधिदेव ष० त०] १. विष्णु। २. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाधिप  : पुं० [सं० देव-अधिप ष० त०] १. परमेश्वर। २. देवताओं के अधिपति, इन्द्र। ३. द्वापर के एक राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवान  : पुं०=दीवाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवानां-प्रिय  : पुं० [सं० अलुक् स०] १. देवताओं को प्रिय। २. बडों के लिए प्रयुक्त होनेवाला एक आदर-सूचक विशेषण पद जो उनके परम भाग्यशाली और श्रेष्ठ होने का सूचक होता है। ३. मूर्ख। बेवकूफ। पुं० बकरा, जो देवताओं को बलि चढ़ाया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाना  : पुं० [?] एक प्रकार की चिडिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) वि०=दीवाना। स०=दिलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवानुग  : पुं० [देव-अनुग ष० त०] १. देवता का सेवक। २. विद्याधर, यक्ष आदि उपदेव जो देवताओं का अनुगमन करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवानुचर  : पुं० [देव-अनुचर ष० त०]=देवानुग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवानुयायी (यिन्)  : पुं० [देव-अनुयायिन् ष० त०]= देवानुग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवान्न  : पुं० [देव-अन्न ष० त०] हवि। चरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाब  : स्त्री० [देश०] धौंमर, गोंद, चूनें, बीझन आदि के योग से बनाई जानावाली एक तरह की लेई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाभरण  : पुं० [सं०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाभियोग  : पुं० [देव-अभियोग ष० त०] जैनों के अनुसार वह स्थिति जिसमें कोई देवता शरीर में प्रविष्ट होकर अनुचित कामों की ओर प्रव्रत्त करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाभीष्टा  : स्त्री० [देव-अभीष्टा ष० त०] पान की लता। तांबूली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवायतन  : पुं० [देव-आयतन ष० त०] देवता के रहने का स्थान; स्वर्ग। २. देवालय। मंदिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवायु (स्)  : स्त्री० [देव-आयुस् ष० त०] देवताओं का जीवनकाल जो बहुत लंबा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवायुध  : पुं० [देव-आयुध ष० त०] १. देवताओं का अस्त्र। दिव्य-अस्त्र। २. इन्द्र-धनुष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवारण्य  : पुं० [देव-अरण्य ष० त०] १. देवताओं का वन या उपवन। २. एक प्राचीन तीर्थ। (महाभारत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाराधन  : पुं० [देव-आराधन ष० त०] देवताओं का आराधन, पूजन आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवारि  : स्त्री० [देव-अरि ष० त०] देवताओं के शत्रु, असुर। स्त्री०=दीवार।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवारी  : [सं० दावाग्नि] कछारों में दिखाई देनेवाला लुक। छलावा। उदा०—जानहुँ मिरिग देवारी मोहे।—जायसी। स्त्री०=दीवाली।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवार्पण  : पुं० [देव-अर्पण च० त०] देवताओं के निमित्त किया जानेवाला अर्पण या उत्सर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवार्ह  : पुं० [सं० देव√अर्ह् (योग्य होना)+अण्] सुरपर्ण। माचीपत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाल  : वि० [हिं० देना] १. देनेवाला। देवैया। २. दूसरो को कुछ देने की प्रव्रत्ति रखनेवाला। स्त्री०=दीवार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवालय  : पुं० [देव-आलय ष० त०] १. देवताओं के रहने का स्थान; स्वर्ग। २. वह स्थान जहाँ किसी देवता की प्रतिमा प्रतिष्ठित हो। मंदिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाला  : पुं० १. दिवाला। २. देवालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाली  : स्त्री०=दीवाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवा-लेई  : स्त्री० [हिं० देना+लेना] १. किसी के कुछ देने और उससे कुछ लेने की क्रिया या भाव २. बराबर परस्पर कुछ लेते-देते रहने का बरताव। लेन-देन का व्यवहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवावसथ  : पुं० [देव-आवसथ ष० त०] १. देवता के रहने का स्थान। २. मंदिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवावास  : पुं० [देव-आवास ष० त०] १. देवता का मंदिर। २. पीपल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवावृध्  : पुं० [सं० देव√वृध् (बढ़ना)+क्विप्] पुराणानुसार एक पर्वत का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाश्व  : पुं० [देव-अश्व ष० त०] इंद्र का घोड़ा। उच्चैःश्रवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देवाहार  : पुं० [देव-आहार ष० त०] १. देवताओं का आहार या भोजन। २. अमृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ