लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

देहात  : पुं० [फा० देह (गाँव) का बहु०] [वि० देहाती] १. गाँव। ग्राम। २. देश के वे विभाग जिनमें अनेक गाँव हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहाती  : वि० [हिं० देहात] [भाव० देहातीपन] १. देहात संबंधी। २. देहात अर्थात् गाँव में रहनेवाला। ३. उक्त लोगों की प्रकृति, रुचि, व्यवहार आदि के अनुरूप। जैसे—देहाती पहनावा या रहन-सहन। पुं० गँवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहातीत  : वि० [सं० देह-अतीत द्वि० त०] १. जो शरीर से परे या स्वतंत्र हो। २. जिसे देह का अभिमान, ममता आदि न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहातीपन  : पुं० [हिं० देहाती+पन (प्रत्य०)] देहाती होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहात्म-ज्ञान  : पुं० [ष० त०] देह और आत्मा के अभेद का ज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहात्म-वाद  : पुं० [ष० त०] एक दार्शनिक सिद्धान्त जिसके अनुसार देह को आत्मा मानते हैं और देह से भिन्न आत्मा नाम का कोई पदार्थ नहीं मानते।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहात्मवादी (दिन्)  : पुं० [सं० देहात्मवादी+इनि] देहात्मवाद का अनुयायी या समर्थक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
देहात्मा (त्मन्)  : पुं० [सं०देह-आत्मन् द्व० स०] देह और आत्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ