लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दोरंगा  : वि० [हिं० दो+रंग] [स्त्री० दोरंगी] १. दो रंगोवाला। जिसमें दो रंग हो। जैसे—दोरंगा कागज। २. जिसमें दोनों ओर दो रंग हों। ३. (कथन) जो दोनों पक्षों में समान रूप से लग सकें। ४. दे० ‘दोगला’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोरंगी  : स्त्री० [हिं० दोरंगा] १. दो रंगोवाला होने की अवस्था या भाव। २. ऐसी बात या व्यवहार जो दोनों पक्षों में लग सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोर  : पुं० [सं० दोः या दोषा] हाथ। भुजा। (राज०) उदा०—दोर सु वरुण तंणा किरि डोर।—प्रिथीराज। स्त्री० [हिं० दौड़] १. पहुँच। २. स्थान। उदा०—मेरे आसा चितवनि तुमरी, और न दूजी दोर।—मीराँ। पुं०=द्वार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [सं० द्वार] दरवाजा। (बुन्देल०) उदा०—रोको बीरन मोरे दोर बहिन तोरी कहाँ चली।—लोक-गीत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री० [हिं० दो] दो बार जोती हुई जमीन। वह जमीन जो दो दफे जोती गई हो। स्त्री०=डोर (रस्सी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोरक  : पुं० [सं०=डोरक नि० ड को द] ? वीणा के तारों को बाँधने की ताँत। २. डोरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोरदंड  : वि०=दुर्दंड।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोरस  : स्त्री० [हिं० दो+रस] ऐसी जमीन जिसकी मिट्टी में बालू मिला हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोरा  : पुं० [देश०] हल की मुठिया के पास लगी हुई बाँस की वह नली जिसमें बोने के लिए बीज डाले जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोराब  : स्त्री० [देश०] एक तरह की छोटी समुद्री मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोरी  : स्त्री०=डोरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोर्ज्या  : स्त्री० [सं० दोस्-ज्या उपमि० स०] सूर्य सिद्धान्त के अनुसार वह ज्या जो भुज के आकार की हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोर्दंड  : पुं० [सं० दोस्-दंड ष० त०] भुजदंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोर्मूल  : पुं० [सं० दोस्-मूल ष० त०] भुज-मूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दोर्युद्ध  : पुं० [सं० दोस्-युद्ध तृ० त०] कुश्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ