लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

द्यू  : पुं० [सं०√दिव् (क्रीड़ा)+क्विप्, ऊठ्] जूआ खेलनेवाला। जुआरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूत  : पुं० [सं०√दिव्+क्त,ऊठ्] ऐसा खेल जिसमें दाँव पर धन लगाया जाय और उसकी हार-जीत हो। जूआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूत-कर, द्यूतकार  : वि० [सं० ष० त० द्यूत√कृ (करना) +अण्] जूआ खेलनेवाला। जुआरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूत-दास  : पुं० [मध्य० स०] [स्त्री० द्यूतदासी] जूए में जीतकर प्राप्त किया हुआ व्यक्ति, जिसे अपने विजेता का दास बनकर रहना पड़ता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूत-पूर्णिमा  : पुं० [च० त०] आश्विन की पूर्णिमा। कोजागरी। प्राचीन काल में लोग इस रोज रात भर जागकर जूआ खेलते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूत-फलक  : पुं० [ष० त०] वह चौकी या तख्ता जिस पर बिसात बिछाई जाती थी और कौड़ी या पासा फेंका जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूत-बीज  : पुं० [ष० त०] जूआ खेलने की कौड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूत-भूमि  : स्त्री० [ष० त०] जूआ खेलने का स्थान। जुआरियों का अड्डा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूत-मंडल  : पुं० [ष० त०] १. जुआरियों की मंडली। २. वह स्थान जहाँ बैठकर लोग जूआ खेलते हों। जूआखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूत-समाज  : पुं० [ष०त०] जुआरियों का जमघट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूताभियोग  : पुं० [द्यूत-अभियोग ष० त०] जूआ खेलने के अपराध में चलाया जानेवाला अभियोग या मुकदमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूतावास  : पुं० [द्यूत-आवास, ष० त०] जूआखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यूति-प्रतिपदा  : स्त्री० [सं० द्यूतप्रतिपत्] कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा जिस दिन लोग जूआ खेलते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यून  : पुं० [सं०√दिव्+क्त, ऊठ्, नत्व] जन्म-कुंडली में लग्न स्थान से सातवीं राशि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ