लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

द्रोणा  : स्त्री० [सं० द्रोण+अच्—टाप्] गूमा। द्रोणपर्णी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रोणाचल  : पुं० [सं० द्रोण-अचल मध्य० स०] एक प्रसिद्ध पर्वत जहाँ से लक्ष्मण के लिए हनुमान संजीवनी बूटी लाये थे। रामायण के अनुसार यह क्षीरोद सागर के किनारे था। द्रोणगिरि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रोणाचार्य  : पुं० [सं० द्रोण-आचार्य, मध्य० स०] ऋषि भारद्वाज के पुत्र तथा परसुराम के शिष्य एक प्रसिद्ध योद्धा जो कौरवों और पांडवों के गुरु थे और महाभारत के युद्ध में कौरवों की ओर से लड़े थे। इनका वध राजा द्रुपद के पुत्र धृष्टद्युम्न ने किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रोणायन  : पुं० [सं० द्रोण+फक्—आयन, द्रोण+फिञ्—आयन] द्रोणाचार्य के पुत्र, अश्वत्थामा। २. आठवें मन्वंतर के एक ऋषि। स्त्री०=द्रोणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ