लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

द्विधा  : क्रि० वि० [सं० द्वि-धाच्] १. दो प्रकार से। दो तरह से। २. दो खंडों, टुकड़ों या भागों में। ३. दोनों ओर। स्त्री०=दुबिधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्विधा-करण  : पुं० [ष० त०] दो भागों में विभाजित करना। दो खंड करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्विधा-गति  : पुं० [ब० स०] जल और स्थल दोनों में विचरण करनेवाला। प्राणी। जैसे—केकड़ा, मगर, मेढ़क आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्विधातविक  : वि० [सं० द्विधातु+ठन्—इक] १. दो अलग-अलग धातुओं से संबंध रखनेवाला। (बाइमेटेलिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्विधातुता  : स्त्री० [सं० द्विधातु+तल्—टाप्] द्विधातु होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्विधातुत्व  : पुं० [सं० द्विधातु+त्व]=द्विधातुता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्विधातु-वाद  : पुं० [ष० त०] अर्थशास्त्र का एक सिद्धांत जिसके अनुसार किसी देश में दो विभिन्न धातुओं के सिक्के चलते हैं और दोनों की गिनती वैध मुद्रा में होती है। (बाइमेटलिज्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्विधात्मक  : पुं० [सं० द्विधा-आत्मन् ब० स०, कप्] जायफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्विधालेख्य  : पुं० [सं० द्विधा√लिख्+ण्यत् (आधा के)] हिंताल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ