लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नंदिनी  : स्त्री० [सं०√नन्द्+णिनि—ङीष्] १. पुत्री। बेटी। २. उमा। ३. गंगा। ४. दुर्गा। ५. कार्तिकेय की मातृका। ६. व्याड़ि मुनि की माता। ७. जोरू। पत्नी। ८. स्त्री के पति की बहिन। ९. जटामासी। बाल—छड़। १॰. रेणुका नामक गन्ध द्रव्य। ११. वसिष्ठ की कामधेनु जो सुरभि के गर्भ से उत्पन्न हुई थी। १२. तेरह अक्षरों का एक वर्ण-वृत जिसके प्रत्येक चरण में एक सगण, एक जगण, फिर दो सगण और अंत में एक गुरु होता है। इसे कलहंस और सिंहनाद भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ