लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नवाँ  : वि० [सं० नव] नौ के स्थान पर पड़नेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवांग  : पुं० [सं० नवन-अंग, मध्य० स०] सोंठ, पीपल, मिर्च, हड़, बहेड़ा, आंवला, चाब, चीता और बायबिडंग ये नौ पदार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवांगा  : स्त्री० [ब० स०] काकड़ासिंगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवा  : वि० [स्त्री० नवी]=नया। पुं० [फा०] १. आवाज। शब्द। २. गाना-बजाना। संगीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाई  : स्त्री० [हिं० नवना] १. नवने अर्थात झुकने की क्रिया या भाव। नमन। २. किसी के आगे नम्र या विनीत होना। स्त्री० [सं० नव=नया] नयापन। नवीनता। वि०=नवा (नया)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवागत  : वि० [सं० नव-आगत, कर्म० स०] १. नया आया हुआ। २. जो अभी आया हो। जैसे–नवागत अतिथि। ३. जिसका आविर्भाव अभी हाल में हुआ हो। जो कुछ ही पहले अस्तित्व में आया हो। जैसे–नवागत सेना अर्थात् नई भरती की हुई सेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाजना  : स० [फा० नवाजिश] अनुग्रह या कृपा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाजिश  : स्त्री० [फा० नवाजि़श] अनुग्रह। कृपा। मेहरबानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाड़ा  : पुं० [हिं० नाव] १. एक प्रकार की छोटी नाव। २. बीच धारा में नाव को इस प्रकार खेना कि वह चक्कर खाने लगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवान  : पुं०=नवान्न।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाना  : स० [सं० नवन्] १. झुकाना। जैसे–किसी के आगे सिर नवाना। २. किसी को नम्र या विनीत होने में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवान्न  : पुं० [सं० नव-अन्न, कर्म० स०] १. फसल का नया आया हुआ अनाज। २. ताजा पका या बना हुआ अन्न। ३. एक प्रकार का श्राद्ध जिसमें नया उपजा हुआ अन्न पितरों के नाम पर दिया या बाँटा जाता था। ४. पहले-पहल नई फसल का अन्न मुँह लगाने अर्थात् खाने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाब  : पुं० [अ० नव्वाब] १. बादशाह की ओर से नियुक्त किसी प्रदेश का प्रधान शासक। २. किसी प्रदेश का मुसलमान शासक। जैसे–रामपुर के नवाब। ३. मुसलमान रईसों को अँगरेजी शासन की ओर से मिलनेवाली एक उपाधि। ४. आवश्यकता से अधिक अपना अधिकार, ठाठ-बाट या प्रभुत्व दिखलानेवाला व्यक्ति। (व्यंग्य)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाबजादा  : पुं० [अ० नव्वाब+फा० जादः] १. नवाह का पुत्र। नवाब का बेटा। २. वह जो बहुत बड़ा शौकीन हो तथा रईसों की तरह रहता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाबपसंद  : पुं० [फा०] १. भादों के अंतिम और क्वार के आरंभिक दिनों में होनेवाला एक प्रकार का धान। २. उक्त धान का चावल जो बढ़िया होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाबी  : वि० [हिं० नवाब+ई] १. नवाबों का। जैसे–नवाबी शासन। २. नवाबों के रंग-ढंग जैसा। नवाबों के अनुकरण पर किया हुआ। जैसे–नवाबी शान। स्त्री० १. नवाब होने की अवस्था या भाव। २. नवाब का कार्य या पद। ३. नवाबों का शासन-काल। ४. नवाबों की तरह ठाठ-बाट से रहने और खूब खरच करने की अवस्था या भाव। ५. नवाबों का सा मनामाना आचरण और ठसक या हुकूमत। पुं० पुरानी चाल का एक प्रकार का बढ़िया कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाभ्युत्थान  : पुं० [सं० नव-अभ्युत्थान, कर्म० स०] नया अर्थात् दोबारा होनेवाला उत्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवार  : वि०=नया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवारना  : अ० [?] १. चलना। टहलना। २. यात्रा या सफर करना। स०=निवारना (निवारण करना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवारा  : पुं०=नवाड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवारी  : स्त्री०=नेवारी (पौधा और उसका फूल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवार्चि (स्)  : पुं० [सं०] मंगल ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवासा  : पुं० [फा० नवासः] बेटी का बेटा। नाती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवासी  : वि० [सं० नवा शीति] जो संख्या में अस्सी से नौ अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या, जो इस प्रकार लिखी जाती है–८९। स्त्री० हिं० ‘नवासा’ का स्त्री०।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नवाह  : पुं० [सं०] चांद्र मास के किसी पक्ष का नया दिन। पुं० [सं० नवाह्न] नौ दिनों का समूह। वि० नौ दिनों तक चलता रहने या नौ दिनों में पूरा होनेवाला। जैसे–भागवत या रामायण का नवाह पाठ। पुं० [अ०] आस-पास या चारों ओर का क्षेत्र, प्रदेश या स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ