लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नारि  : स्त्री० [हिं० नाल] १. बड़ी तोप, विशेषतः हाथी पर रखकर चलाई जानेवाली तोप। २. दे० ‘नाड़’। ३. गरदन। उदा०–अति अधीन सुजान कनौड़े गिरिधर नारि बनावति।–सूर स्त्री० [सं० नार] १. समूह। झुंड। २. आगार। भंडार। स्त्री०=नारी (स्त्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारिक  : वि० [सं० नार+ठक्–इक] १. जल का। जल-संबंधी। २. जल से युक्त। अध्यात्म-संबंधी। आध्यात्मिक। पुं० [?] पीतल, फूल आदि के वे पुराने बरतन जो दूकानदार लोग मरम्मत करके फिरसे नये के रूप में बेचते हैं। (कसेरे)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारिकेर  : पुं०=नारिकेल (नारियल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारिकेरी  : स्त्री०=नारिकेली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारिकेल  : पुं० [सं०√किल् (क्रीड़ा)+घञ्, नारी-केल, ष० त०, पृषो० ह्रस्व] नारियल नामक वृक्ष और उसका फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारिकेल-क्षीरी  : स्त्री० [सं०] दूध में गरी डालकर बनाई जानेवाली खीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारिकेल  : खंड
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारिकेली  : स्त्री० [सं० नारिकेल+अण्–ङीष्] नारियल के पानी से बनाई जानेवाली एक तरह की मदिरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारिदान  : पुं०=नाबदान (पनाला)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारि-माला  : स्त्री० [हिं० नली+माला] हल के पीछे लगी हुई वह नली और उसके ऊपर बना हुआ कटोरी के आकार का पात्र जिसमें बीज बोने के लिए छोड़े जाते हैं। नली को नारि और उसके मुँह पर के पात्र को माला कहते हैं।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारियल  : पुं० [सं० नारिकेल] १. समुद्र के किनारे और उसके आस-पास की भूमि में होनेवाला खजूर की जाति का एक तरह का ऊँचा बड़ा पेड़ जिसके फल की ऊपरी खोपड़ी को तोड़ने पर अंदर से गरी निकलती है। २. उक्त पेड़ का फल। पद–नारियल की जटा=नारियल के फल के ऊपर के कड़े और मोटे रेशे जिनसे रस्से आदि बनाये जाते और गद्दे भरे जाते हैं। मुहा०–नारियल तोड़ना=मुसलमानों की एक रीति जो गर्भ रहने पर की जाती है। नारियल तोड़कर उससे लड़का या लड़की होने का शकुन निकालते हैं। ३. नारियल की खोपड़ी से बनाया हुआ हुक्का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारियल पूर्णिमा  : स्त्री० [हिं० +सं०] बम्बई प्रदेश में मनाया जानेवाला एक उत्सव जिसमें समुद्र में नारियल फेंकते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नारियली  : स्त्री० [हिं० नारियल+ई (प्रत्य०)] १. नारियल की खोपड़ी। २. उक्त खोपड़ी का बना हुआ हुक्का। ३. नारियल की ताड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ