लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निक्षिप्त  : भू० कृ० [सं० नि√क्षिप् (प्रेरणा)+क्त] १. फेंका हुआ। २. डाला या रखा हुआ। ३. छोड़ा या त्यागा हुआ। त्यक्त। ४. अमानत या धरोहर के रूप में किसी के पास जमा किया या रखा हुआ। (डिपाजिटेड) ५. भेजा हुआ। (कन्साइंड) ६. बंधनों आदि से छूटा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षिप्तक  : पुं० [सं० निक्षिप्त+कन्] १. वह वस्तु जो कहीं भेजी जाय। (कन्साइनमेंट) २. वह धन जो किसी कोश, खाते या मद में इकट्ठा किया जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षिप्ति  : स्त्री० [सं० नि√क्षिप्+क्तिन्] निक्षेप। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निक्षिप्ती  : पुं० [सं० निक्षिप्त] वह व्यक्ति जिसके नाम कोई वस्तु, विशेषतः पारसल के रूप में भेजी गई हो। (कनसाइनी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ