लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निधन  : पुं० [सं० नि√धा (धारण)+क्यू–अन] १. नाश। २. मरण। मृत्यु। (प्रायः बड़े आदमियों के संबंध में प्रयुक्त) जैसे–महामना मालवीय जी का निधन। ३. जन्म-कुण्डली में लग्न से आठवाँ स्थान। (फलित ज्यो०) ४. जन्म-नक्षत्र से सातवाँ, सोलहवाँ और तेइसवाँ नक्षत्र। ५. कुल। वंश। ६. कुल का अधिपति। ७. विष्णु। वि० [सं०] निर्धन। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निधनक्रिया  : स्त्री० [ष० त०] १. शवदाह। २. अन्त्येष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निधनपति  : पुं० [ष० त०] प्रलय करनेवाले, शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निधनी  : वि० [ष० त०] प्रलय करनेवाले, शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निधनी  : वि० [हिं० नि+धनी] जिसके पास धन न हो। निर्धन। उदा०–धन मुझ निधनी का लोचनों का उजाला।–हरिऔध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ