लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निन्यानबे  : वि० [सं० नवनवतिः] जो गिनती में नब्बे से नौ अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है–99। मुहा०–निन्यानबे के फेर में आना या पड़ना=धन या रुपया कमाने, जमा करने या बुढ़ाने की धुन में होना। धन बढ़ाने की चिंता में पड़ना। विशेष–एक कहानी है कि किसी अपव्ययी को मितव्ययी बनाने के उद्देश्य से किसी ने निन्यानवे रुपए दे दिये थे। उसने सोचा कि इसमें एक और रुपया मिलाकर इसे पूरा सौ रुपया कर लेना चाहिए। तब से उसे धन एकत्र करने का चस्का लग गया और वह धनी हो गया। इसी कहानी के आधार पर यह मुहा० बना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ