लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नीयत  : स्त्री० [अ०] कोई काम करने या कोई चीज पाने के संबंध में मन में बनी रहनेवाली स्वभावजन्य वृत्ति अथवा होनेवाला विचार। आंतरिक आशय, उद्देश्य या लक्ष्य। भावना। मनशा (इन्टेन्शन)। मुहा०–नीयत डिगना=अच्छा या उचित संकल्प दृढ़ न रहना। मन में विकारपूर्ण भावना या विचार उत्पन्न करना। बुरा संकल्प होना। नीयत बदल जाना=अच्छे विचार या संकल्प के स्थान पर दूषित या बुरा विचार अथवा संकल्प होना। नीयत बाँधना=मन में दृढ़ विचार या संकल्प करना। नीयत बिगड़ना=नीयत डिगना। (दे० ऊपर) नीयत भरना=मन तृप्त होना। इच्छा पूरी होना। जी भरना। जैसे–अभी इस लड़के की नीयत भरी नहीं है, इसे थोड़ी मिठाई और दो। नीयत में फरक आना=नीयत डिगना या बिगड़ना। (किसी काम चीज या बात में) नीयत लगी रहना=किसी काम की सिद्धि या वस्तु की प्राप्ति की ओर ध्यान लगा रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ