लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नृत्य  : पुं० [सं०√नृत्+क्यप्] ताल, लय आदि के अनुसार मन-बहलाव के लिए शरीर के अंगों का किया जानेवाला संचालन। विशेष दे० ‘नाच’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्यकी  : स्त्री०=नर्त्तकी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्य-गीत  : पुं० [सं०] धार्मिक, सामाजिक आदि अवसरों पर होनेवाला ऐसा नृत्य जिसमें नर्त्तक साथ ही साथ गाते भी हैं। जैसे–गुजरात का गरबा प्रसिद्ध नृत्य गीत है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्य-नाटक  : पुं० [सं०] ऐसा अभिनय या नाट्य जिसमें नृत्यों की अधिकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्य-प्रिय  : पुं० [ब० स०] १. महादेव। २. कार्तिकेय का एक अनुचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्यशाला  : स्त्री० [ष० त०] नाचघर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ