लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नोक-झोंक  : स्त्री० [फा० नोक+हिं० झोंक] १. बनाव-सिंगार। सजावट। २. ठाठ-बाट। शान। जैसे–उनका हर काम नोक-झोंक से होता है। ३. तपाक। तेज। दर्प। जैसे–उस दिन तो वह बहुत नोक-झोंक से बातें करते थे। ४. खटकने या चुभनेवाली व्यंग्यपूर्ण बात। ताना। ५. आपस में होनेवाली ऐसी कहा-सुनी या वाद-विवाद जिसमें कटुता की मात्रा कम और आक्षेप तथा व्यंग्य की मात्रा अधिक हो। जैसे-आज-कल उन लोगों में खूब नोक-झोंक चल रही है। क्रि० प्र०-चलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ