लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नौकरी  : स्त्री० [तु० नौकर+हिं० ई (प्रत्य०)] १. नौकर बनकर किसी की सेवा करने अथवा उसके निर्देशानुसार काम करते रहने की अवस्था या भाव। २. वह पद या काम जिसके लिए वेतन मिलता हो। ३. किसी के कृपा-पात्र बने रहने के लिए किये जानेवाले कार्य। मुहा०–नौकरी बजाना=किसी की तरह-तरह की सेवाएँ करना। आदेश पालन करना। (किसी काम या बात के लिए) नौकरी लिखाना=किसी प्रकार की सेवा या भार अपने ऊपर लेना। जैसे-हमने तुम्हारे सब काम की नौकरी नहीं लिखाई है। क्रि० प्र० देना।–पाना।–मिलना।–लगना।–लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नौकरी-पेशा  : पुं० [हिं० नौकरी+पेशा] वह जो नौकरी करके जीविका चलाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ