लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

न्यार  : पुं० [हिं० निवार] पसही धान। मुन्यन्न। पुं०=नियार। (देखें) वि०=न्यारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
न्यारा  : वि० [सं० निर्निकट, प्रा० निन्निअड़, पुं० हिं० निन्यार] [स्त्री० न्यारी] १. जो पास न हो। २. अलग। जुदा। पृथक्। ३. अन्य। दूसरा। भिन्न। जैसे–यह बात न्यारी है। ४. जो अपने किसी विलक्षण गुण या विशेषता के कारण औरों से भिन्न और श्रेष्ठ हो। निराला। जैसे–मथुरा तीन लोक से न्यारी। (कहा०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
न्यारिया  : पुं० [हिं० नियार] वह व्यक्ति जो जौहरियों, सुनारों आदि की दुकानों में से निकाला हुआ नियार (कूड़ा-करकट) साफ करके उसमें से रत्नों, सोने-चाँदी आदि के कण निकालने का काम करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
न्यारे  : क्रि० वि० [हिं० न्यारा] १. अलग। पृथक्। २. दूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ