लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पटकन  : स्त्री०=पटकान।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटकना  : स० [सं० पतन+करण] १. किसी को या कोई चीज उठाकर या हाथ में लेकर जोर से जमीन पर डालना या गिराना। जोर के साथ ऊँचाई से भूमि की ओर फेंकना। जैसे—(क) किसी लड़के को जमीन पर पटकना। (ख) गिलास या थाली पटकना। संयो० क्रि०—देना। मुहा०—(कोई काम) किसी के सिर पटकना=किंचित उग्र से या जबरदस्ती किसी के जिम्मे लगाना। मढ़ना। जैसे—तुम तो सब काम यों ही मेरे सिर पटक देते हो। २. अपना कोई अंग जोर से किसी तल पर गिराना या रखना। जैसे—जमीन पर सिर या हाथ पटकना। ३. किसी खड़े या बैठे हुए व्यक्ति को उठाकर जोर से नीचे गिराना। दे मारना। ४. कुश्ती में प्रतिद्वन्द्वी को जमीन पर गिराना या पछाड़ना। अ० १. ऊपरी तल का दबकर कुछ नीचे हो जाना। पचकना। २. (अनाज आदि का) सूखकर सिकुड़ना। ३. (सूजन आदि का) दबकर कम होना। ४. ‘पट’ शब्द करते हुए किसी चीज का चटक,टूट या फूट जाना। जैसे—मि्टटी का बरतन पटकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटकनिया  : स्त्री० [हिं० पटकना] १. पटकने की ढंग भाव अथवा युक्ति। २. दे० ‘पछाड़’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटकनी  : स्त्री० [हिं० पटकना] १. पटकने की क्रिया या भाव। पटकान। क्रि० प्र०-देना। २. पटके जाने की क्रिया या भाव। क्रि० प्र०—खाना। ३. पछाड़ खाकर जमीन पर गिरने और लोटने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ