लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पटहंसिका  : स्त्री० [सं० ष० त०] संपूर्ण जाति की एक रागिनी जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटह  : पुं० [सं० पट√हन् (चोट करना)+ड] १. डुगडुगी। २. ढोल। ३. नगाड़ा। ४. क्षति या हानि पहुँचाना। ५. हिंसा। ६. किसी काम में हाथ डालना या लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटह-घोषक  : पुं० [ष० त०] डुगडुगी,ढोल या नगाड़ा बजानेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटह-भ्रमण  : पुं० [ब० स०] १. लोगों को इकट्ठा करने के लिए घूम-घूमकर ढिंढोरा या ढोल पीटनेवाला व्यक्ति। २. [तृ० त०] डुगडुगी, ढोल आदि बजाते हुए चलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटहार (ा)  : पुं० [सं० पाट+हिं० हारा (प्रत्य०)] [स्त्री० पटहारिन,पटहारी] सूत,रेशम आदि के तागों में गहनों के दाने,मनके आदि गूँथनेवाला व्यक्ति। पटवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ