लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पटी  : स्त्री० [सं० पटि+ङीष्] १. कपड़े का पतला लंबा टुकड़ा। पट्टी। २. पगड़ी। साफा। ३. कमरबंद। पटका ४. आवरण। परदा। ५. नाटक या रंग-मंच का परदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटीमा  : पुं० [हिं० पट्टी] पटिया के आकार का अधिक लंबा और कम चौड़ा छीपियों का तख्ता जिस पर रखकर वे कपड़े आदि छापते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटीर  : पुं० [सं०√पट्+ईरन्] १. एक प्रकार का चन्दन। २. कत्था। खैर। ३. कत्थे या खैर का पेड़। खदिर वृक्ष। ४. मूली। ५. बड़ का पेड़। वटवृक्ष। ६. क्यारी। ७. उदर। पेट। ८. क्षेत्र। मैदान। ९. जुकाम या प्रतिश्याय नामक रोग। १॰. चलनी। छाननी। ११. बादल। मेघ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटीलना  : स० [हिं० पटाना] १. किसी को फुसलाकर किसी काम के लिए राजी कर लेना। किसी को समजा-बुझाकर अपने अर्थ-साधन के अनुकूल करना। २. छलना। ठगना। ३. सफलतापूर्वक कोई काम पूरा उतारना। ४. परास्त करना। हराना। ५. पीटना। मारना। (बाजारू)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ