लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पणि  : स्त्री० [सं०√पण्+इन्] बाजार। हाट। पुं० १. पणन अर्थात् क्रय-विक्रय करनेवाला व्यक्ति। २. कंजूस। ३. पापी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पणित  : भू० कृ० [सं०√पण्+क्त] १. (पदार्थ) जिसका पणन अर्थात् क्रय-विक्रय हो चुका हो। २. जिसके संबंध में बाजी लगाई गई हो। ३. जिसके संबंध में कोई प्रतिबंध या शर्त लगा हो। (कन्डिशन्ड) ४. प्रशंसित। स्तुत। पुं० १. बाजी। शर्त। २. जूआ। ३. जुआरी। ४. अग्रिम या पेशगी दिया जानेवाला धन। बयाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पणितव्य  : वि० [सं०√पण्+तव्यत्] १. जिसका क्रय-विक्रय हो सके। २. जिसका लेन-देन या व्यवहार हो सके। ३. जिसके साथ लेन-देन या व्यवहार किया जा सके। ४. जिसकी प्रशंसा या स्तुति की जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पणिता (तृ)  : पुं० [सं०√पण्+तृच्] पणन अर्थात् क्रय-विक्रय करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पणिहारा  : पुं० [स्त्री० पणिहारी]=पनिहारा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ