लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पत्रक  : पुं० [सं० पत्र+कन्] १. पत्ता। २. पत्तियों की श्रृंखला। पत्रावली। ३. शांति नामक साग। ४. तेजपत्ता। ५. वह पत्र जिस पर स्मृति के लिए सूचना आदि के रूप में कोई बात लिखी हो। स्मृति-पत्र (मेमो, नोट)। वि० १. पत्र-संबंधी। २. पत्र या कागज का बना हुआ या पत्र के रूप में होनेवाला। जैसे—पत्रक-धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पत्रक-धन  : पुं० [सं० मध्य० स०] निश्चित मान का वह धन जो छपे हुए कागज या पत्र अर्थात् धन-पत्र के रूप में हो। (पेपर मनी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पत्रकार  : पुं० [सं० पत्र√कृ (करना)+अण्] वह व्यक्ति जो समाचार पत्रों को नित्य नये समाचारों की सूचना देता, उन पर टीका-टिप्पणी करता और दूसरों द्वारा भेजे हुए समाचारों को सम्पादित करता है। (जरनलिस्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पत्रकारिता  : स्त्री० [सं० पत्र√कृ+णिनि+तल्+टाप्] १. पत्रकार होने की अवस्था या भाव। २. पत्रकार का काम। ३. वह विद्या जिसमें पत्रकारों के कार्यों, कर्तव्यों उद्देश्यों आदि का विवेचन होता है। (जरनलिज्म)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ