लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पनव  : पुं०=प्रणव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनवाँ  : पुं० [हिं० पान+वाँ (प्रत्य०)] हुमेल आदि में लगी हुई बीचवाली चौकी जो पान के आकार की होती है। टिकड़ा। पान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनवाड़ी  : स्त्री० [हिं० पान+वाड़ी] वह खेत या भूमि जिसमें पान पैदा होता है। पुं० दे० ‘तमोली’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनवार  : स्त्री० [सं० पर्ण] पत्तों की बनी हुई पत्तल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनवारा  : पुं० [हिं० पान=पत्ता+वार (प्रत्य०)] १. पत्तों की बनी हुई पत्तल जिस पर रखकर लोग भोजन करते हैं। मुहा०—पनवारा लगाना=पत्तल पर भोजन परोसना। २. पत्तल पर परोसा हुआ उतना भोजन जितना एक आदमी खा सके। (दे० ‘पत्तल’) पुं० [?] एक प्रकार का साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनवारी  : स्त्री० =पनवाड़ी। पुं०=तमोली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ