लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पनह  : स्त्री०=पनाह (शरण)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनहड़ा  : पुं० [हिं० पान+हाँड़ी] वह पात्र जिसमें तमोली पान आदि धोने के लिए पानी रखते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनहरा  : पुं० [हिं० पानी+हरा (प्रत्य०)] [स्त्री० पनहारन, पनहारिन] १. वह व्यक्ति जो दूसरों के यहाँ पानी भरता हो और इस प्रकार प्राप्त होनेवाले पारिश्रमिक से अपनी जीविका चलाता हो। पन-भरा। २. वह पात्र जिसमें सोनार गहने धोने आदि के लिए पानी रखते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनहा  : पुं० [सं० परिणाह=विस्तार, चौड़ाई] १. कपड़े, दीवार आदि की चौड़ाई। अरज। २. गूढ़ आशय। तात्पर्य। मर्म। भेद। पुं० [सं० पण=रुपया-पैसा+हार] १. चोरी का पता लगानेवाला। २. वह पुरस्कार जो चुराई हुई वस्तु लौटा या दिला देने के लिए दिया जाय। स्त्री०=पनाह।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनहारा  : पुं०=पनहरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनहिया  : स्त्री०=पनही।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनहिया-भद्र  : पुं० [हिं० पनही+भद्र=मुंडन] सिर पर इतने जूते पड़ना कि बाल उड़ जायँ। जूतों की मार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनही  : स्त्री० [सं० उपानह] जूता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ