लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

परमाणु  : पुं० [सं० परम-अणु, कर्म० स०] [वि० पारमाणविक, परमाणवीय] १. अत्यंत सूक्ष्म कण। २. विज्ञान में किसी तत्व का वह सबसे छोटा टुकड़ा या खण्ड जिसके टुकड़े हो ही न सकते हों। (एटम) विशेष—अनेक परमाणुओं के योग से ही अणु बनते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परमाणु-परीक्षण  : पुं० [सं०] नये बने हुए पारमाणिक शस्त्रों की शक्ति आदि का परीक्षण। (एटामिक टेस्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परमाणु-बम  : पुं० [सं० परमाणु+अं० बाम्ब] एक प्रकार का बम (गोला) जिसमें रासायनिक क्रियाओं द्वारा अणु का विस्फोट होता है तथा जिसके फल-स्वरूप भीषण तथा व्यापक संहार होता है। (एटम बाम्ब)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परमाणुवाद  : पुं० [सं० ष० त०] १. यह मत या सिद्धान्त कि परमाणुओं से ही जगत् की सृष्टि हुई है। (न्याय या वैशेषिक) (एटमिज़्म) २. परमाणुओं को उपयोग में लाने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परमाणुवादी (दिन्)  : वि० [सं० परमाणुवाद+इनि] परमाणुवाद संबंधी। पुं० वह जो परमाणुवाद का सिद्धांत मानता हो। (एटॉमिस्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ