लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

परहेज  : पुं० [फा० पर्हेज़] १. ऐसी वस्तुओं का सेवन न करना अथवा ऐसे कार्य न करना जिनसे स्वास्थ्य बिगड़ता हो अथवा सुधरती हुई शारीरिक स्थिति में बाधा पहुँचती हो। २. संयमपूर्वक रहना। ३. बुरी बातों से दूर रहना या बचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परहेजगार  : पुं० [फा० पर्हेज़गार] [भाव० परहेजगारी] १. परहेज करनेवाला। २. इंद्रियों को वश में रखनेवाला। संयमी। ३. धार्मिक दृष्टि से दोषों, पापों आदि से बचकर रहनेवाला। धर्म-निष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परहेजगारी  : स्त्री० [फा०] परहेजगार होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ